निबंध प्रतियोगिता में नितिन ने बाजी मारी
श्रीनगर गढ़वाल: राजकीय इंटर कालेज चिपलघाट में छात्र-छात्राओं के लिए जीवन में स्वच्छता का विषय महत्व
श्रीनगर गढ़वाल: राजकीय इंटर कालेज चिपलघाट में छात्र-छात्राओं के लिए जीवन में स्वच्छता का विषय महत्व पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें 40 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। स्वच्छ भारत अभियान को लेकर भी सफाई प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रधानाचार्य पुष्कर सिंह नयाल के निर्देशन में हुई निबंध प्रतियोगिता में नितिन कुमार प्रथम रहा। विनीता और प्रीतिका ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। स्नेहा रावत तीसरे स्थान पर रही।
स्वच्छ भारत अभियान प्रतियोगिता में विद्यालय के श्रीदेव सुमन सदन ने पहला स्थान हासिल किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य पुष्कर सिंह नयाल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। विद्यालय के प्रवक्ता सुमित्रानंदन यादव, बृजमोहन पोखरियाल और ज्योति निर्णायक थे। इस अवसर पर सुमित्रानंदन यादव ने बताया। कि छात्रों के सर्वागीण विकास को लेकर विद्यालय में छात्रों के लिए भाषण, क्विज और पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है। स्वच्छ भारत अभियान प्रतियोगिता के तहत उत्कृष्ट सफाई करने वाले विद्यालय के सदनों का आंकलन जयचंद दुबे, सुमित्रानंदन यादव, मनवर सिंह भंडारी ने किया।