संतुलित विकास के लिए ब्रिगेडियर से गुहार
संवाद सहयोगी, लैंसडौन: पर्यटन नगरी में बढ़ते पर्यटन के दुष्परिणाम भी अब सामने आने लगे है। नगर में
संवाद सहयोगी, लैंसडौन:
पर्यटन नगरी में बढ़ते पर्यटन के दुष्परिणाम भी अब सामने आने लगे है। नगर में बिना सराय एक्ट के संचालित किए जा रहे होटलों से स्थानीय महिलाओं को होने वाली दिक्कतों को लेकर क्षेत्रीय जनता के प्रतिनिधिमंडल ने छावनी परिषद के चेयरमैन बिग्रेडियर इंद्रजीत चटर्जी से मुलाकात की। उन्होंने क्षेत्र के संतुलित विकास की मांग को लेकर ज्ञापन भी दिया। ब्रिगेडियर ने जल्द इस ओर ठोस कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
दरअसल, नगर तेजी से पर्यटन के क्षेत्र में विकसित हो रहा है। इसके कारण नगर में होटलों व गेस्ट हाउसों की बाढ़ सी आ गई है। आरोप है कि प्रशासन की लापरवाही के चलते वर्तमान में कई होटल बिना सराय एक्ट के संचालित किए जा रहे है। कैंट शासित नगर में आबादी के बीचोंबीच होटल खुलने से खास तौर पर स्थानीय महिलाओं को आए दिनों खासा परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है। नगर में पर्यटकों के सरेआम शराब पीकर तेज आवाज में संगीत बजाने की समस्या के चलते नगर की संस्कृति पर असर पड़ रहा है। इन सब समस्याओं को लेकर पूर्व उपाध्यक्ष उषा नैथानी के नेतृत्व में छावनी परिषद के ब्रिगेडियर इंद्रजीत चटर्जी से प्रतिनिधिमंडल मिला। वार्ता के दौरान उन्हें अवगत करवाया गया कि नगर में अनाधिकृत रूप से पर्यटक सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीते देखे जा सकते हैं। उन्होंने होटलों पर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान जय सिंह रावत, राखी, संतोषी देवी, बीना देवी, पिंकी, रेखा, मोनिका, गंगोत्री, कविता, लीला, देवेंद्र सिंह, सुमित्रा नैथानी, विश्ेवश्री देवी, अनिता, मानसी आदि मौजूद थे।