भर्ती रैली 115 युवा निकले दमदार
संवाद सहयोगी, लैंसडौन: गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंट सेंटर के तत्वावधान में सैनिक आश्रितों के लिए आयोजित भ
संवाद सहयोगी, लैंसडौन: गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंट सेंटर के तत्वावधान में सैनिक आश्रितों के लिए आयोजित भर्ती के पहले दिन चमोली और उत्तरकाशी के 455 से अधिक युवा दौड़े। विभिन्न चरणों के परीक्षण के बाद कुल 115 युवा रैली में सफल होने में कामयाब रहे। भर्ती में सफल युवाओं का मेडिकल गुरूवार को किया जाएगा।
बुधवार को गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंट सेंटर के डायस स्टेडियम में सैनिक आश्रितों के लिए सैनिक जनरल ड्यूटी व ट्रेड मैन के पदों के लिए भर्ती रैली का आयोजन किया गया। भर्ती रैली का आयोजन जनपदवार किया जा रहा है। पहले दिन की भर्ती में चमोली और उत्तरकाशी जनपद के युवा शामिल हुए। डायस स्टेडियम में आयोजित भर्ती रैली में 455 से अधिक युवाओं ने दम लगाया, लेकिन कुल 115 युवा ही दमदार निकले। भर्ती रैली में शामिल होने वाले युवाओं का रैली से पूर्व शैक्षिक प्रमाण-पत्रों की जांच की गई। इसके बाद युवा दौड़, नाप-ताल, ऊंचाई, वजन, आदि प्रक्रियाओं से होकर गुजरने। गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंट सेंटर के एडजुटेंट मेजर एसएस चौहान ने बताया कि भर्ती में सफल होने वाले युवाओं का मेडिकल परीक्षण गुरूवार को किया जाएगा। गुरूवार को टिहरी व रूद्रप्रयाग के युवाओं के लिए भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। इधर, दूसरी ओर सैनिक आश्रित की भर्ती रैली में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में गढ़वाल के विभिन्न जिलों से युवा यहां पहुंच रहे हैं। इससे पर्यटन नगरी में पर्यटन सीजन निपटने के बावजूद भी रौनक का बनी हुई है।