युवक ने लगाई फांसी, मौत
कोटद्वार : भाबर क्षेत्र के अंतर्गत रविवार सुबह कलालघाटी पुलिस ने लोकमणिपुर निवासी देवेंद्र सिंह (28
कोटद्वार : भाबर क्षेत्र के अंतर्गत रविवार सुबह कलालघाटी पुलिस ने लोकमणिपुर निवासी देवेंद्र सिंह (28 वर्ष) पुत्र राम सिंह का शव उनके कमरे से बरामद किया। शव बेड के ऊपर लगे पंखे से झूल रहा था। मौके पर पहुंचे एएसआइ रणवीर सिंह लिंगवाल ने बताया कि देवेंद्र अपनी पत्नी के साथ घर से अलग रहता था। बीती रात क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप होने के कारण मध्यरात्रि तक देवेंद्र परिवार सहित घर के बाहर आंगन में ही था। रात्रि करीब एक बजे विद्युत आपूर्ति सुचारु होने पर सभी घर के भीतर चले गए। तड़के करीब तीन बजे देवेंद्र के चार-वर्षीय पुत्र ने लघुशंका की शिकायत की, जिसके बाद उसकी पत्नी ने लाइट जलाई। लाइट जलते ही कमरे में देवेंद्र पंखे से लटका दिखा। प्रथमदृष्टया हुई जांच में मामला पारिवारिक कलह का नजर आ रहा है।