बबीता प्रधानमंत्री, शुभम कुमार बने गृहमंत्री
संवाद सहयोगी, कोटद्वार: प्रखंड द्वारीखाल के बिंद्रातोक स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बाल क
संवाद सहयोगी, कोटद्वार: प्रखंड द्वारीखाल के बिंद्रातोक स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बाल कैबिनेट का गठन किया। इसमें बबीता प्रधानमंत्री चुनी गई। मंत्रीमंडल में शुभम कुमार गृहमंत्री, प्रियांशी जखमोला मानव संसाधन विकास मंत्री, शीतल लोक निर्माण मंत्री, साबर कुमार संसदीय कार्य मंत्री, आशीष कुमार स्वास्थ्य मंत्री, प्रियांशु कुमार परिवहन मंत्री, कृष्ण कुमार विदेश मंत्री बनाए गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य एमएन पांडे ने मंत्रीमंडल को शपथ दिलाई। निर्धन छात्र-छात्राओं को लेखनी सामग्री वितरित की गई।
शपथ ग्रहण के बाद विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया, जिसमें विशंबर दयाल को अध्यक्ष चुना गया। प्रधानाचार्य एमएन पांडे पदेन उपाध्यक्ष, नवल किशोर सचिव, मनमोहन सिंह नेगी कोषाध्यक्ष व सोहनलाल बड़थ्वाल को संरक्षक बनाया। साथ ही राजेंद्र प्रसाद, रामलाल, हरि प्रसाद, गुड्डी देवी, मूसी देवी, देवेश्वरी देवी, मीना देवी, उर्मिला देवी, भाग चंदी देवी को बतौर सदस्य कार्यकारिणी में शामिल किया गया। इस अवसर पर कुलदीप जखमोला, कुलदीप सिंह, विजय मधवाल, चंद्रमोहन बडोला आदि मौजूद रहे।