होल्यारों के गीतों पर झूमी पर्यटन नगरी
पौड़ी : मंडल मुख्यालय पौड़ी व पाबौ में होली का रंग परवान चढ़ने लगा है। बुधवार को शहर में जहां छोटे-छो
पौड़ी : मंडल मुख्यालय पौड़ी व पाबौ में होली का रंग परवान चढ़ने लगा है। बुधवार को शहर में जहां छोटे-छोटे बच्चों संग कई विभागों के कर्मचारी अबीर-गुलाल के रंग से सराबोर दिखे, वहीं पाबौ में धारकोट गांव से आए होल्यारों ने होली के गीतों की प्रस्तुति देकर बाजार में धूम मचाई।
होली का पर्व नजदीक आते ही शहर होली के रंग से सज गया है। दुकानें विभिन्न प्रकार के रंगों से सजी होने से नगर की फिजा ही बदली-बदली सी नजर आ रही है। बुधवार को एजेंसी, अपर बाजार, लोअर बाजार, धारा रोड आदि स्थानों में होली के रंगों की खरीददारी को लेकर खूब जमावड़ा देखने को मिला। इतना ही नहीं सुबह से ही स्कूल के छोटे-छोटे बच्चे होली खेलते नजर आए। इधर घुड़दौड़स्यू पट्टी के धारकोट गांव से आए होल्यारों ने पाबौं में जमकर होली खेली। इसके अलावा सतपुली, पैठाणी, चंपेश्वर, थलीसैंण आदि क्षेत्रों में भी होली का रंग परवान चढ़ने लगा है।