विवि का नियंता और डीएसडब्ल्यू बोर्ड गठित
जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल: कुलपति की स्वीकृति पर गढ़वाल विश्वविद्यालय के नियंता बोर्ड और अधिष्
जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल: कुलपति की स्वीकृति पर गढ़वाल विश्वविद्यालय के नियंता बोर्ड और अधिष्ठाता छात्र कल्याण बोर्ड का गठन कर दिया गया है। दोनों बोर्डो में 11-11 सदस्य नामित किए गए हैं। डॉ. भानु प्रसाद नैथानी को विश्वविद्यालय का उपमुख्य नियंता और प्रो. सुरेखा डंगवाल को उप अधिष्ठाता छात्र कल्याण नियुक्त किया गया है। कुलपति प्रो. जवाहरलाल कौल के स्वीकृति दिए जाने पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. जेपी पचौरी और मुख्य नियंता प्रो. हरिभजन सिंह चौहान ने डीएसडब्ल्यू और नियंता बोर्ड के सदस्यों के नाम की सूची जारी कर दी।
गढ़वाल विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण बोर्ड ने प्रो. सुरेखा डंगवाल को उपअधिष्ठाता छात्र कल्याण और डॉ. एके पोखरियाल, डॉ. भारती चौहान, डॉ. विजय ज्योति कुमार, डॉ. राजेंद्र सिंह नेगी, डॉ. दीपक भंडारी, डॉ. एलपी लखेड़ा, डॉ. राकेश ड्योडी, डॉ. एसपी सती, डॉ. अर्पणा रतूड़ी, मुकुल पंत को सहायक अधिष्ठाता छात्र कल्याण की जिम्मेदारी दी गयी है। डॉ. भानु प्रसाद नैथानी को गढ़वाल विश्वविद्यालय का उपनियंता और डॉ. परमेश चंद्र लखेड़ा, डॉ. योगम्बर फस्र्वाण, डॉ. अजीत नेगी, डॉ. जगत मेहता, डॉ. उमा बहुगुणा, डॉ. सतीश सती, डॉ. सुरेंद्र बिष्ट, डॉ. मीरा रावत, देवेंद्र सिंह, योगेंद्र पुंडीर को सहायक नियंता की जिम्मेदारी दी गई है।