समय पर नहीं चेते, तो हो सकती है अनहोनी
संवाद सहयोगी, पौड़ी: आपदा प्रबंधन के लिए शासन प्रशासन की ओर से तमाम दावे हो रहे हैं, लेकिन मुख्यालय म
संवाद सहयोगी, पौड़ी: आपदा प्रबंधन के लिए शासन प्रशासन की ओर से तमाम दावे हो रहे हैं, लेकिन मुख्यालय में जिलाधिकारी कार्यालय से सटा एक सूखा पेड़ जोखिम बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने कई बार पेड़ को काटने की गुहार लगाई। बावजूद इसके भी खतरा जस का तस बना हुआ है।
जिलाधिकारी कार्यालय व नगर पालिका अध्यक्ष कार्यालय के बीचों बीच एक सूखा पेड़ आम जन को खतरा बना है। करीब पच्चीस फीट ऊंचा यह पेड़ जड़ से ऊपर काफी हद तक सड़ चुका है। स्थितियां यह हैं एक हवा के झोंके से भी यह पेड़ जमींदोज हो सकता है। बताते चले कि इस पेड़ की जद में धारा रोड का बाजार, नगर पालिका व कलक्ट्रेट परिसर हैं। जहां अधिकांश समय आम लोगों की आवाजाही होती रहती है। इन हालातों में यदि खतरा बना सूखा पेड़ धड़ाम से जमीन गिरा तो कोई भी अप्रिय घटना घट सकती है। समस्या पर नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम ने बताया कि पेड़ को काटने के लिए वन विभाग व प्रशासन से भी पत्राचार किया है, लेकिन अब और इंतजार नहीं किया जा सकता। पेड़ को जल्द हटाना जरूरी हो गया है। पालिका इसके लिए हर संभव प्रयास करेगी। वहीं प्रशासन की ओर से उप जिलाधिकारी पीएल शाह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए समस्या निदान पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।