मैराथन में संदीप सिंह और विवेक बिष्ट प्रथम
संवाद सहयोगी, लैंसडौन: छावनी परिषद के तत्वावधान में रविवार को आयोजित लैंसडौन मैराथन-2014 दौड़ में आर्
संवाद सहयोगी, लैंसडौन: छावनी परिषद के तत्वावधान में रविवार को आयोजित लैंसडौन मैराथन-2014 दौड़ में आर्मी वर्ग से संदीप सिंह व बालक वर्ग में विवेक बिष्ट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जबकि महिला वर्ग में तुलसी खोलिया प्रथम स्थान हासिल करने में सफल रही।
रविवार को गांधी चौक में छावनी परिषद के तत्वाधान में लैंसडौन मैराथन 2014 दौड़ का आयोजन किया गया। मैराथन को ब्रिगेडियर विनोद रायजादा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
क्षेत्रीय विधायक दलीप सिंह रावत ने कहा कि लैंसडौन महोत्सव व मैराथन दौड़ भविष्य में नगर को विशिष्ट पहचान दिलाने में मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने नगर को पॉलीथिन मुक्त बनाने का आह्वान किया। ब्रिगेडियर विनोद रायजादा ने कहा कि सिविल वर्ग से दौड़ में प्रथम दस स्थान हासिल करने वाले छात्रों को सेना से जुड़ने का बेहतर मौका मापदंड पूरा करने पर दिया जाएगा। उन्होंने जल्द ही नगर में स्वच्छता के लिए अभियान चलाने की बात कही। सीईओ हरीश वर्मा पी ने महोत्सव के सफल आयोजन के लिए सभी के सहयोग की अपेक्षा जताई। इस मौके पर आयोजित दौड़ में आर्मी वर्ग में संदीप सिंह ने प्रथम, मनवीर चंद ने द्वितीय व कृष्ण सेमवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि दलीप सिंह, अर्जुन सिंह व सौरभ सिंह को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। सिविल बालक वर्ग की दौड़ में विवेक बिष्ट प्रथम, नरेंद्र सिंह द्वितीय व भूपेंद्र सिंह तृतीय स्थान पर रहे। जबकि सतपाल सिंह, माखन सिंह द्वितीय व राजन मंमगई को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। महिला वर्ग से तुलसी खोलिया प्रथम, निशा राणा द्वितीय व शालू तृतीय स्थान पर रही। जबकि नेहा राणा, गोदम्बरी, व वासिमा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। वरिष्ठ नागरिक वर्ग की दौड़ में प्रवीन नेगी प्रथम, धीरज सिंह, कुलदीप खंडेलवाल प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। जबकि रामदास गुप्ता, क्षवण कुमार, भावना वर्मा, को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। वरिष्ठ नागरिक वर्ग में शिवचरण सिंह को कैंट ने विशेष पुरस्कार दिया। कार्यक्रम में छावनी परिषद के सहायक अभियंता समर विजय सिंह राणा, अनिता राणा, मोहन सिंह बिष्ट, अनिल बौठियाल, के अलावा गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंट के डिप्टी कमांडेंट कर्नल अर्पित थापा आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।
------------