विनीता बनी तीज क्वीन
संवाद सहयोगी, कोटद्वार: नजीबाबाद रोड स्थित एक बरातघर में सुहाग, संस्कृति व प्रकृति का प्रतीक त्योहार तीज धूमधाम से बनाया गया। तीज महोत्सव में आयोजित तीज क्वीन प्रतियोगिता में विनीता शर्मा तीज क्वीन बनी, जबकि डांस में पूजा भोला ने बाजी मारी।
सिद्धबली गैस एजेंसी की ओर से तीज महोत्सव आयोजित किया, जिसमें महिलाओं ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। महोत्सव में आयोजित तीज क्वीन प्रतियोगिता में विनीता शर्मा प्रथम स्थान प्राप्त कर तीज क्वीन बनी। तीज क्वीन में रजनी द्वितीय व प्रियंका तृतीय स्थान पर रही। डांस प्रतियोगिता में पूजा भोला प्रथम, बबीता कुकरेती द्वितीय व प्रियंका तृतीय स्थान पर रही। इससे पूर्व महिलाओं ने हरियाली तीज गीत गाए व झूला झूले। इस अवसर पर महिलाओं ने एक दूसरे को तीज की बधाइयां भी दी। कार्यक्रम में अनीता आर्य, माया ध्यानी, विनीता भट्ट, आशा डबराल, शशि नैनवाल, सीता गुप्ता, नीना घिल्डियाल, धर्मवीर गुसांई व सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
इधर, हरियाली तीज के मौके पर गोविंदनगर स्थित गीता मंदिर में आयोजित तीज मिलन समारोह में राधा-कृष्ण विग्रह की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान महिलाओं ने 'झूला पड़यो कदम की डाल..', 'राधे झूलन पधारे झुक आए बदरा..', 'नीम की है डाल झूला रेशम का..', आदि गीतों के साथ झूला झूलकर मेले का लुत्फ लिया।