Move to Jagran APP

पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के लिए खुला सेल

By Edited By: Published: Sun, 06 Apr 2014 06:25 PM (IST)Updated: Sun, 06 Apr 2014 06:25 PM (IST)
पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के लिए खुला सेल

संवाद सहयोगी, लैंसडौन:

loksabha election banner

गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंट केंद्र के पूर्व सैनिकों और वीर नारियों की समस्याओं के तत्काल निस्तारण के लिए गढ़वाल रेजीमेंट ने देहरादून के गढ़ी कैंट में 'पूर्व सैनिक सेल' की स्थापना की है। इस सेल की स्थापना से पूर्व सैनिकों की पेंशन समेत विभिन्न समस्याओं का निस्तारण मौके पर ही संभव होगा।

गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंट से जुड़े पूर्व सैनिकों समेत वीर नारियों को पेंशन से जुड़ी जानकारी या फिर अन्य किसी परेशानी का निस्तारण अब तक लैंसडौन स्थित रेजीमेंट के अभिलेख कार्यालय से ही होता था। ऐसे में देहरादून में रहने वाले पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था।

यह होंगे फायदे

पूर्व सैनिक सेल खुलने से अब पूर्व सैनिकों व वीर नारियों को लैंसडौन की बजाय देहरादून में ही रेजीमेंट की योजनाओं और पेंशन से जुड़ी जानकारी मिल जाएगी। यह सेल बैंकों, अभिलेख कार्यालय समेत रेजीमेंट से जुड़ी अन्य संस्थाओं के संपर्क में निरंतर रहेगा। सेल के लिए गढ़वाल रेजीमेंट की ओर से एक अफसर की तैनाती कर दी गई है।

सेल खुलने से पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को पेंशन समेत सभी समस्याओं का निस्तारण करवाने में काफी राहत मिलेगी।

ब्रिगेडियर विनोद रायजादा

गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंट केंद्र लैंसडौन

पूर्व सैनिक सेल गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंट के अभिलेख कार्यालय का ही एक अंग है, जो देहरादून के गढ़ी कैंट में स्थापित किया गया है। यह अभिलेख कार्यालय के तहत ही कार्य संपादित करेगी।

मेजर डीएस नेगी

अभिलेख कार्यालय

गढ़वाल रेजीमेंट केंद्र लैंसडौन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.