Move to Jagran APP

कागज पर उकेरी बाल मन की कल्पानाएं

आज नैनीताल में न्यू क्लब की ओर से चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शहर के अलावा आसपास के स्कूलों के बच्चों ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान छात्रों ने कागजों पर अपने कल्पना के रंग उकेरे।

By Thakur singh negi Edited By: Published: Sun, 04 Oct 2015 12:31 PM (IST)Updated: Sun, 04 Oct 2015 12:34 PM (IST)
कागज पर उकेरी बाल मन की कल्पानाएं

नैनीताल। आज नैनीताल में न्यू क्लब की ओर से चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शहर के अलावा आसपास के स्कूलों के बच्चों ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान छात्रों ने कागजों पर अपने कल्पना के रंग उकेरे।
तीन वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व विधायक नारायण सिंह जंतवाल ने किया। मल्लीताल क्लब प्रांगण में हुई प्रतियोगिता में शामिल चित्रों की सोमवार से प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जबकि पुरस्कार वितरण सात अक्टूबर को होगा।
इस दौरान बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कई चित्र बनाए। वन्यजीव, पर्यावरण समेत अन्य विषयों पर बनाए गए चित्रों की संख्या अधिक रही। इस मौके पर पूर्व सांसद महेंद्र पाल क्लब सचिव आलोक साह समेत अनेक लोग मौजूद थे।
पढ़ें-रंगों से बनाई अतुल्य भारत की तस्वीर

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.