Move to Jagran APP

मछलियों को बाहरी खाना खिलाने पर पांच सौ जुर्माना

By Edited By: Published: Wed, 24 Sep 2014 01:35 AM (IST)Updated: Wed, 24 Sep 2014 01:35 AM (IST)
मछलियों को बाहरी खाना खिलाने पर पांच सौ जुर्माना

नैनीताल : मछलियों को बचाने के लिए पालिका फिर आगे आई है। मछलियों को बाहरी खाना खिलाना अब लोगों को भारी पड़ेगा। लेक वार्डन व नियुक्त कर्मचारी ऐसे लोगों का पांच सौ रुपये का चालान काटेंगे। इससे पूर्व पालिका ने ढाई सौ का जुर्माना तय किया था। पालिका ने जगह-जगह चेतावनी बोर्ड भी लगा दिए हैं।

loksabha election banner

नैनी झील का इको सिस्टम संतुलित रखने के लिए झील में गोल्डन महाशीर सहित कई प्रजाति की मछलियां पाली गई हैं। मछलियां झील से अपना प्राकृतिक भोजन प्राप्त कर झील का ईको सिस्टम संतुलित रख सकें इसके लिए बाहरी खाना देना प्रतिबंधित किया गया है। पालिका ने इसके लिए अब तक ढाई सौ का जुर्माना तय किया था। अब इसे पांच सौ रुपये कर दिया गया है।

मछलियों को बाहरी खाना खिलाना प्रतिबंधित है। इसके बावजूद भारी मात्रा में सड़ा गला बाहरी खाना देने की शिकायत मिल रही है। पालिका ने इसे गंभीरता से लिया है। अब जुर्माना पांच सौ रुपये कर दिया गया है। लेक वार्डन व नियुक्त कर्मियों को जुर्माना वसूलने को कहा जा रहा है।

- श्याम नारायण, अध्यक्ष नगर पालिका नैनीताल।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.