पूर्व विधायक खड़क सिंह बोहरा का निधन
अपनी साफगोई व सादगी के लिए मशहूर नैनीताल के पूर्व विधायक भाजपा नेता खड़क सिंह बोहरा का लंबी बीमारी के बाद दिल्ली में निधन हो गया। वह 64 साल के थे।
By BhanuEdited By: Published: Mon, 03 Aug 2015 10:37 AM (IST)Updated: Mon, 03 Aug 2015 10:39 AM (IST)
नैनीताल। अपनी साफगोई व सादगी के लिए मशहूर नैनीताल के पूर्व विधायक भाजपा नेता खड़क सिंह बोहरा का लंबी बीमारी के बाद दिल्ली में निधन हो गया। वह 64 साल के थे।
वर्ष 2007 से 2012 तक नैनीताल के विधायक रहे खड़क सिंह बोहरा पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। इलाज के लिए वह समय-समय पर दिल्ली जाते थे। रविवार को दिल्ली में उनका निधन हो गया।
श्री वोहर साफगोई व सादगी के लिए मशहूर थे। वह बेतालघाट के दस साल तक ब्लॉक प्रमुख भी रह चुके हैं। साथ ही वह नैनीताल जिला पंचायत के उपाध्यक्ष भी रहे। उनके निधन से भाजपा में पंचायत की पैरोकारी करने वाली राजनीती को नुकसान पंहुचा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें