झोपड़ी में घुसा कैंटर, तीन घायल
By Edited By: Published: Sun, 27 Jul 2014 10:21 PM (IST)Updated: Sun, 27 Jul 2014 10:21 PM (IST)
जागरण संवाददाता, रामनगर : मंगलार रोड के समीप अज्ञात कैंटर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक झोपड़ी में जा घुसा। झोपड़ी की दीवार टूटने से सो रहे परिवार के तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
रविवार की शाम को मंगलार रोड गुलरघट्टी के समीप रामनगर की ओर से जा रहा कैंटर सड़क किनारे एक कच्चे घर में घुस गया। वाहन से घर की दीवार टूट गई। दीवार टूटने से घर के अंदर सो रहे परिवार के तीन लोग असगरी, सौयब खान व आसिफ घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक मय वाहन के मौके से फरार बताया जा रहा है। दुर्घटना के बाद लोग अनहोनी की आशंका पर झोपड़ी की ओर दौड़ पड़े। मौके पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस से तीनों घायलों को संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। इधर पुलिस ने अज्ञात कैंटर की तलाश शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें