उफनते नाले में पलटी बस, 30 यात्रियों की जान पर बनी
आज सुबह मानिला से रामनगर आ रही बस धनगड़ी नाले में उफान के कारण पलट गई। इससे बस में सवार 30 यात्री की सांसें अटक गई। मौके पर पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम ने उन्हें बचाया।
रामनगर। आज सुबह मानिला से रामनगर आ रही बस धनगड़ी नाले में उफान के कारण पलट गई। इससे बस में सवार 30 यात्री की सांसें अटक गई। मौके पर पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम ने उन्हें बचाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह कुमाऊं आदर्श संस्था की बस (यूके04सीए0098) मानिला से रामनगर आ रही थी। करीब साढ़े नौ बजे रामनगर से 24 किमी दूर धनगड़ी नाले में बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे बस में सवार सालक समेत 30 यात्रियों की जान पर बन आई। सूचना पर पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। तहसीलदार सुंदर सिंह ने बताया कि सभी यात्रियों को सकुशल बचाया गया।
पढ़ें- वैगनआर और इंडिका की भिड़ंत में छह घायल