दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में भीमताल बाजार कराया बंद
शुक्रवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्री की दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में आक्रोशित लोगों ने भीमताल बाजार बंद करा दिया। वहीं, पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया है।
भीमताल। शुक्रवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्री की दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में आक्रोशित लोगों ने भीमताल बाजार बंद करा दिया। वहीं, पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया है।
क्षेत्र के ग्राम बेरीजाला निवासी 30 वर्षीय युवती गांव में ही आंगनबाड़ी सह कार्यकत्री थी। उसका पति उत्तराखंड परिवहन निगम में संविदा कंडक्टर है। गुरुवार को वह भीमताल आई थी। देरशाम जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता होने लगी। मोबाइल पर फोन मिलाया तो घंटी जा रही थी, लेकिन फोन नहीं उठ रहा था। इससे परिजन घबरा गए और तलाश में निकल पड़े। बेरीजाला जाते समय रास्ते में पड़ने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बराबर वाली पगडंडी पर कुछ दूर स्थित झाड़ी में उसका शव नग्न अवस्था में पड़ा मिला। यह देख परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। घटना से गांव में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही सीओ बीआर राणा और थानाध्यक्ष नित्यानंद पंत मौके पर पहुंचे । ग्रामीणों और परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने हल्द्वानी-भीमताल स्टेट हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। शक्रवार को आक्रोशित लोगों ने विरोध में भीमताल बाजार बंद करा दिया।
पढ़ें-छेड़छाड़ का विरोध किया तो कार से फेंकी महिला