Move to Jagran APP

आबकारी नीति बदलने में किया गया सौ करोड़ लेनदेनः अजय भट्ट

कोसी घाटी में भाजपा की परिवर्तन रैली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने आरोप लगाया कि आबकारी नीति बदलने में सौ करोड़ का लेनदेन हुआ।

By BhanuEdited By: Published: Sun, 04 Dec 2016 04:09 PM (IST)Updated: Mon, 05 Dec 2016 03:00 AM (IST)

गरमपानी, नैनीताल [जेएनएन]: कोसी घाटी में भाजपा की परिवर्तन रैली में मुख्यमंत्री का ही नाम गूंजता रहा। नेता प्रतिपक्ष व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री कार्यालय भ्रष्टाचारियों का अड्डा बन चुका है। आबकारी नीति बदलने में सौ करोड़ का लेनदेन हुआ तथा आपदा घोटाले में भी कांग्रेस की बड़ी भूमिका है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता बगदादी लुटेरों की तरह प्रदेश को लूटने में लगे हुए हैं। उन्होंने लोगों से कांग्रेस की भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।

loksabha election banner

पढ़ें-मुनस्यारी में लाठीचार्ज पर भड़के भाजपाई, कुमाऊं में प्रदर्शन
सभा को प्रदेश संगठन मंत्री धन सिंह जिला, नैनीताल जिलाध्यक्ष मनोज साह, मोहन पाल, संजय कुमार संजू, अंबा आर्या, हेम आर्या आदि ने भी संबोधित किया।

पढ़ें-पीएम करेंगे देवभूमि का कल्याण, लिखेंगे विकास की इबारत: तीरथ
नहीं पहुंची उमा भारती
कोसी घाटी में परिवर्तन रैली में उमा भारती के न पहुंचने पर लोगों को निराशा हाथ लगी। दूरदराज के गांव से लोग भाजपा की तेजतर्रार नेता उमा भारती को सुनने के लिए सभास्थल तक पहुंचे थे। उधर सांसद भगत सिंह कोश्यारी भी कार्यक्रम में नहीं पहुंचे।
पढ़ें-जन्म से पूर्व उत्तराखंड की भ्रूण हत्या करने वाली है कांग्रेसः उमा भारती


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.