बच्चों ने वन्य जीवों के उकेरे चित्र
नैनीताल : वन्य प्राणी सप्ताह के पहले दिन करीब तीन सौ स्कूली बच्चों ने चिड़ियाघर में वन्य जीवों का दीद
नैनीताल : वन्य प्राणी सप्ताह के पहले दिन करीब तीन सौ स्कूली बच्चों ने चिड़ियाघर में वन्य जीवों का दीदार किया। इस दौरान चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
बुधवार को वन्य प्राणी सप्ताह का शुभारंभ बच्चों ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद चित्रकला प्रतियोगिता हुई। जूनियर वर्ग में कक्षा छह से आठ तक के बच्चों को इच्छानुसार वन्य जीवों के चित्र उकेरने थे। जबकि कक्षा नौ व दस के बच्चों को फीजेंट, कक्षा 11 व 12 वीं के छात्रों को सांभर, लैपर्ड व टाइगर में से एक का चित्र उकेरना था। प्रतियोगिता में दस स्कूलों के 70 बच्चों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर निदेशक चिडि़याघर तेजस्विनी पाटिल ने वन्य जीव संरक्षण में बच्चों की भूमिका को अहम करार दिया। इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी मनोज साह, प्रकाश जोशी, डा. एलके सनवाल, डा. योगेश भारद्वाज, रेखा पलडि़या, अतुल भगत, खजान मिश्रा शामिल रहे।