Move to Jagran APP

पानी के लिए हाय-तौबा

By Edited By: Published: Sun, 27 Jul 2014 03:22 AM (IST)Updated: Sat, 26 Jul 2014 10:21 PM (IST)
पानी के लिए हाय-तौबा

हल्द्वानी : 10 दिन बीतने के बाद भी पेयजल आपूर्ति सामान्य नहीं हो पा रही है। पानी की कमी से जूझ रहे लोगों के सब्र का बांध टूटने लगा है। शनिवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी व आनंदपुरी की महिलाएं जल संस्थान जा धमकीं। प्रदर्शन करते हुए उन्होंने अधिकारियों का घेराव किया और पानी की आपूर्ति शीघ्र सुनिश्चित कराने की मांग की।

loksabha election banner

सिंचाई विभाग से पानी न मिलने से जल संस्थान आपूर्ति नहीं करा सका। सुबह के समय शहर के तीन लाख लोग प्यासे ही रहे। वे जल संस्थान कार्यालय पानी के लिए फोन मिलाते रहे। इस बीच, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के केंद्रीय संयोजक डा. धर्मप्रकाश यादव के नेतृत्व में व्यापारियों ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता का घेराव किया। साथ ही जल संस्थान में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कहा कि शहर की जनता पानी के लिए त्राहि-त्राहि कर रही है। अधिकारी मस्त हैं। उन्हें समस्या के समाधान से कोई सरोकार नहीं है। डा. यादव ने मांग की कि पानी की समस्या का स्थायी समाधान शीघ्र कराया जाए। अध्यक्ष राजीव अग्रवाल व महामंत्री विरेंद्र गुप्ता ने कहा कि अगर जल संस्थान से पानी की आपूर्ति जल्द सामान्य नहीं की जाती तो आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा। इसमें प्रकाश हर्बोला, महबूब अली, चमन गुप्ता, अशोक वाष्र्णेय, अतुल मोंगा, नुसरत सिद्दीकी, संदीप टंडन, तन्मय रावत, संजय वर्मा, बंटी गुप्ता, भुवन थुआल, गुरुचरन सिंह प्रिंस आदि शामिल थे।

आनंदपुरी की महिलाएं भी भड़कीं

आंनदपुरी की महिलाएं एक सप्ताह से पानी नहीं मिलने से आक्रोशित हो गई। शनिवार को वे जल संस्थान पहुंच गई। उन्होंने जल संस्थान के एसडीओ को घेरा और पानी की आपूर्ति कराने की मांग की। कहा कि अगर शाम तक पानी नहीं आएगा तो धरना देने को विवश होना पड़ेगा। एसडीओ के आश्वासन पर महिलाएं मानीं।

निर्माण के कारण सिंचाई विभाग से सुबह के समय पानी आपूर्ति नहीं हो सकी। शाम को पानी की आपूर्ति कर दी गई। कई जगह टैंकरों से भी पानी की उपलब्धता कराई गई।

जीडी पंत, एसडीओ, जल संस्थान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.