आइटीआइ का मंत्री यशपाल आर्य ने औचक निरीक्षण किया
सोमवार को नैनीताल में समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य ने पाइंस स्थित आइटीआइ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें संस्थान में अव्यवस्था मिली।
नैनीताल, [जेएनएन]: समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य ने पाइंस स्थित आइटीआइ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें संस्थान में अव्यवस्था मिली।
मंत्री ने विभाग की ओर से संचालित संस्थान की कमियां दूर करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। मंत्री दोपहर ढाई बजे समाज कल्याण विभाग संचालित आइटीआइ पाइंस पहुंचे तो हड़कंप मच गया। इस दौरान मंत्री ने छात्रों से भी बातचीत कर दिक्कतें जानी। इस दौरान विधायक संजीव आर्य, छात्र नेता रुचिर साह, नवीन भट्ट, दीपक मेलकानी व अन्य थे। मंत्री ने मल्लीताल में दिवंगत पूर्व पालिका उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद साह के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। भाजपा नगर अध्यक्ष मनोज जोशी व अन्य कार्यकर्ता थे।
यह भी पढ़ें: स्कूल के औचक निरीक्षण को पहुंचे शिक्षा मंत्री, मिली कर्इ खामियां