वन महोत्सव मनाकर रोपे पौधे
पहाड़पानी (नैनीताल): धारी ब्लॉक के वन पंचायत महतोलिया गांव, टीडीएम जूनियर हाईस्कूल व वन पंचायत जलना
By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Jul 2017 01:00 AM (IST)Updated: Fri, 21 Jul 2017 01:00 AM (IST)
पहाड़पानी (नैनीताल): धारी ब्लॉक के वन पंचायत महतोलिया गांव, टीडीएम जूनियर हाईस्कूल व वन पंचायत जलना नीलपहाड़ी में वन महोत्सव मनाया गया। इसमें विभिन्न प्रजातियों के सैकड़ों पौधे रोपे गए। इसके बाद मिष्ठान वितरण किया गया। महोत्सव का नेतृत्व वन क्षेत्राधिकारी विनोद चंद्र कांडपाल ने किया। जिसमें सरपंच पीतांबर मेलकानी, हेम चंद्र जोशी, देवेंद्र चंद्र, रेखा देवी, उर्बा दत्त महतोलिया आदि मौजूद थे। वहीं, साधन सहकारी समिति पहाड़पानी में भी पौधरोपण किया गया। इसमें सचिव डीडी कविदयाल, प्रकाश वर्मा, दयाकिशन आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें