बढ़ती आतंकी घटनाओं पर जताया रोष
रामनगर : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जम्मू कश्मीर में बढ़ती आतंकी घटनाओं पर रोष जताया
By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Jun 2017 08:01 PM (IST)Updated: Mon, 26 Jun 2017 08:01 PM (IST)
रामनगर : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जम्मू कश्मीर में बढ़ती आतंकी घटनाओं पर रोष जताया। बैठक में कार्यकर्ताओं ने कहा कि कश्मीर के युवकों को बहकाया जा रहा है। देश के मुसलमान रमजान के महीने में रोजे रखकर देश में अमन चैन की दुआ कर रहे हैं। वहीं आतंकवादियों ने कश्मीर में अमन चैन खराब करने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने मस्जिद के बाहर एक डीएसपी की हत्या की कड़े शब्दों में निंदा की। बैठक में मोर्चा के अध्यक्ष इकबाल हुसैन, अजीज खान, जमील अहमद, विपिन जोशी, नरेंद्र शर्मा, राकेश बंसल मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें