अनुसूचित जाति की नाबालिक के साथ दुष्कर्म
संवाद सहयोगी, भीमताल: क्षेत्र में एक अनुसूचित जाति की नाबालिक के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आय
संवाद सहयोगी, भीमताल: क्षेत्र में एक अनुसूचित जाति की नाबालिक के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर रिमांड मजिस्ट्रेट के सम्मुख पेश किया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवक पीड़िता के घर के समीप अपनी चचेरी बहन के घर आया था। उसने रविवार को बगल में रह रही 13 वर्षीया बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब रात को बालिका की मां ने उसे खाना खाने के लिए बुलाया। उस वक्त उसके शरीर से अत्यधिक रक्तस्राव हो रहा था। मां के पूछने पर पीड़िता ने घटना के बारे में बताया। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए हल्द्वानी ले आए और घटना की जानकारी भीमताल थाने को दी। इधर मामले की जानकारी मिलने पर एएसपी एचसी सती, थानाध्यक्ष शांतिकुमार गंगवार ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया और परिजनों और आस पास के लोगों ने आवश्यक जानकारी जुटाई। थानाध्यक्ष गंगवार ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ कर रिमांड मजिस्ट्रेट के सम्मुख पेश किया। उनके आदेश के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है।