महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी
भीमताल : विकासखंड धारी में ग्रामीण महिलाओं को जागरूक करने एवं विकास की धारा से जोड़ने के लिए कार्यशाल
By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Jun 2017 06:20 PM (IST)Updated: Thu, 22 Jun 2017 06:20 PM (IST)
भीमताल : विकासखंड धारी में ग्रामीण महिलाओं को जागरूक करने एवं विकास की धारा से जोड़ने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। सरल संस्था के सदस्यों द्वारा महिलाओं को सरकारी योजनाओं और रोजगार करने की जानकारी दी गई। महिलाओं को दो दिवसीय कार्यशाला में सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। गुरुवार को शुरू हुई कार्यशाला का शुभारंभ सरपंच संगठन के अध्यक्ष हरेंद्र बिष्ट ने किया। इस मौके पर दीपा बिष्ट, बसंती देवी, हंसा, देवकी बिष्ट, चंद्रा देवी, नंदी देवी आदि मौजूद रहीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें