चाल-खाल से संरक्षित करें पानी
पहाड़पानी(नैनीताल): भूमि संरक्षण वन प्रभाग नैनीताल राजि मुक्तेश्वर की ओर से जल संचय व जल संवर्द्धन द
पहाड़पानी(नैनीताल): भूमि संरक्षण वन प्रभाग नैनीताल राजि मुक्तेश्वर की ओर से जल संचय व जल संवर्द्धन दिवस पर न्याय पंचायत मज्युली में कार्यक्रम आयोजित किए गए। अध्यक्षता विधायक राम सिंह कैड़ा ने की। इसमें जल संरक्षण के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान विधायक ने कहा कि पहाड़ का पानी व पहाड़ की जवानी पहाड़ के काम आनी चाहिए। इसके लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत है। जंगलों में चाल-खाल का निर्माण कर जल संरक्षण किया जा सकता है। इस दौरान डीएफओ कुबेर सिंह बिष्ट, रेंजर हरीश राम, सरपंच रघुवीर सिंह, रेखा देवी, चंद्रमणि मेलकानी, ललित शर्मा आदि रहे।
जल संरक्षण व जल संवर्द्धन दिवस पर महतोलिया गांव में ज्येष्ठ प्रमुख जीवन सिंह बर्गली ने बरसाती तालाब का शिलान्यास किया। इस दौरान तालाब के तालाब के आसपास पौधरोपण के अलावा सफाई अभियान भी चलाया गया। प्रधान मुन्नी जोशी, कमल महतोलिया, सरपंच हेम चंद्र जोशी, रोजगार सहायक नीतू महतोलिया आदि रहे।