मधुमक्खियों के हमले में दो घायल
रामनगर: मजदूरी कर बाइक से घर लौट रहे दो युवकों पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। जिन्हें उपचार के लि
By JagranEdited By: Published: Tue, 23 May 2017 09:12 PM (IST)Updated: Tue, 23 May 2017 09:12 PM (IST)
रामनगर: मजदूरी कर बाइक से घर लौट रहे दो युवकों पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। जिन्हें उपचार के लिए चिकित्सालय में लाया गया।
मंगलवार की शाम खताड़ी निवासी फरीद एवं जाहिद ढेला से मजदूरी करने के बाद अपने घर लौट रहे थे। तभी सावल्दे के समीप मधुमक्खियों ने उनपर अचानक हमला कर दिया। हमले के बाद दोनों बाइक से गिर पडे़ तभी राह चलते लोगों ने उन्हें चिकित्सालय पहुंचाया जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें