एक क्लिक पर मिलेगा पालिका का पूरा ब्यौरा
जागरण संवाददाता, नैनीताल: नगर पालिका का अब पूरा ब्यौरा एक क्लिक पर कंप्यूटर स्क्रीन पर नजर आएगा। पाल
जागरण संवाददाता, नैनीताल: नगर पालिका का अब पूरा ब्यौरा एक क्लिक पर कंप्यूटर स्क्रीन पर नजर आएगा। पालिका को कंप्यूटरीकृत करने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आइटी एकेडमिक प्राइवेट लिमिटेड को कंप्यूटरीकृत करने का जिम्मा सौंपा गया है। पालिका से जुड़ी छोटी-छोटी बातें भी बेबसाइ में उपलब्ध होंगी। पालिकाध्यक्ष और ईओ के अलावा सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और हर वार्ड के सभासद का फोटो मय मोबाइल नंबर के मिलेगी। इसके अलावा किस वार्ड में कितने सफाई कर्मी मौजूद हैं। वार्ड में आने वाले समय में कितनी लागत से क्या विकास कार्य कराए जाएंगे। पूर्व में स्वीकृत हुए विकास कार्यो की मौजूदा स्थिति क्या है। सफाई संबंधी किस वार्ड से कितनी शिकायत आई और कितने समय में उनका निस्तारण किया गया। बोर्ड की बैठक में उठे मुद्दों पर कितना अमल किया गया, इसकी पूरी जानकारी मिलेगी। वहीं हर पर्यटन स्थल का जिक्र मय दूरी के फीड किया जाएगा। गुरुवार को आईटी एकेडमिक प्राइवेट लिमिटेड के पदाधिकारियों ने पालिकाध्यक्ष श्याम नारायण और सभासदों की मौजूदगी में पावर प्रजेंटेशन दिखाया।