Move to Jagran APP

जुड़ेंगे नेपाल और भारत के धार्मिक पर्यटन स्थल

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने नेपाल सीमा से लगे उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश औ

By JagranEdited By: Published: Sun, 19 Mar 2017 01:01 AM (IST)Updated: Sun, 19 Mar 2017 01:01 AM (IST)
जुड़ेंगे नेपाल और भारत के धार्मिक पर्यटन स्थल
जुड़ेंगे नेपाल और भारत के धार्मिक पर्यटन स्थल

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने नेपाल सीमा से लगे उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और बिहार के धार्मिक पर्यटन स्थलों को जोड़ने का काम शुरू कर दिया है। इसके लिए नेपाल सीमा से लगे धार्मिक स्थलों का डिजिटल मैप तैयार किया जा रहा है। साथ ही देश के 12 राज्यों समेत उत्तराखंड के धार्मिक पर्यटन स्थानों का सेटेलाइट मैप भी बनाया जा रहा है।

loksabha election banner

धार्मिक पर्यटन को दूसरे देशों से जोड़ने की कवायद का पहला फेज शुरू हुआ है। इसके तहत उत्त रप्रदेश, उत्तराखंड और बिहार का सेटेलाइट सर्वे किया गया है। इसमें नेपाल और भारत के धार्मिक पर्यटन स्थलों को जोड़ा जाना है। इसके लिए नेपाल से भारत और भारत से नेपाल पहुंचने के लिए विशेष सर्किट बनाया जाएगा। धार्मिक स्थलों का कायाकल्प किया जाना है। धार्मिक पर्यटन को रोजगार से जोड़ने पर भी काम किया जा रहा है। दोनों देशों के धार्मिक पर्यटन स्थलों को जोड़ने के लिए नए मार्ग बनाए जाएंगे। कुछ पुरानी सड़कों को भी इसमें शामिल किया गया है। इन मार्गो पर जो भी छोटे धार्मिक स्थल होंगे, उनको विकसित कर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।

इन राज्यों का तैयार होगा सेटेलाइट खाता

केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने उत्तराखंड समेत अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, चंडीगढ़, छतीसगढ़, दादर एवं नगर हवेली, दमन और दीव, दिल्ली, हरियाण, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड का सेटेलाइट खाका तैयार किया जाएगा। इसके बाद इन प्रदेशों के सभी पर्यटन स्थलों की पूरी जानकारी एक क्लिक पर विश्वभर में कहीं भी देखी जा सकेगी। इसमें पर्यटन स्थलों पर उपलब्ध होटल और अन्य सुविधाओ की जानकारी भी दी जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.