वित्त मंत्री जी वादा निभाएं, भूमि की रजिस्ट्री करवाएं
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : भूमि के मालिकाना हक को लेकर दमुवाढुंगा वासियों का क्रमिक अनशन सातवें दि
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : भूमि के मालिकाना हक को लेकर दमुवाढुंगा वासियों का क्रमिक अनशन सातवें दिन भी जारी रहा। इधर भाजपा ने भी आंदोलन को समर्थन दे दिया है।
दमुवाढुंगा बचाओ संघर्ष समिति के सदस्यो गुरुवार को भी पनचक्की चौराहे पर अनशन किया। इस मौके पर समिति संयोजक हरीश रावत ने कहा कि वित्त मंत्री इंदिरा हृदयेश जनता के साथ किया वादा निभाएं और भूमि की रजिस्ट्री कराएं। उन्होंने कहा कि वादा खिलाफी की सजा जनता आगामी विस चुनाव में देगी। क्षेत्रवासी मुन्नी बिष्ट ने कहा कि भूमि का मालिकाना हक नहीं मिलने पर इलाके की महिलाओं में सरकार के प्रति आक्रोश है। उन्होंने कहा कि यदि आधी आबादी रूठ गई तो कांग्रेस को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। रामगढ़ के पूर्व ब्लाक प्रमुख व भाजपा नेता लाखन नेगी ने कहा कि वित्त मंत्री अब जनता क ो वोट की तरह इस्तेमाल करना बंद करें। जनता के सामने उनका चेहरा बेनकाब हो चुका है। क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी तो क्रमिक अनशन जारी रहेगा।
इस दौरान उक्रांद केंद्रीय उपाध्यक्ष भुवन चंद्र जोशी, पूरन मेहरा, दीपक सिंह, गोपाल सिंह राणा, विजय कुमार गीता नेगी, महेंद्र बिष्ट, देवराम टम्टा, आनन्द बिष्ट, बीआर टम्टा, जीतराम, भीम सिंह, गिरीश मेलकानी, मदनराम आर्य, लीला बिष्ट, पान देव पनेरू, बचुली देवी, आप पार्टी विधानसभा प्रभारी रमेश बोरा, सन्नी ठाकुर आदि शामिल रहे।