मेहंदी की खुशबू से जागरूकता की अलख
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को नगर निगम में मेहंदी प्रतियोगित
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को नगर निगम में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महिलाओं ने हाथों पर मेहंदी से निर्वाचन स्लोगन लिखकर लोगों से मताधिकार के प्रयोग का आह्वान किया।
प्रतियोगिता में मित्र संस्था, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन एवं काव्य रत्नम सहस्त्र संस्था से 46 महिलाओं ने हिस्सा लिया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान का चयन करने के लिए टीम गठित की गई। टीम में कर निरीक्षक पूजा, सामाजिक विकास अधिकारी सुरेश अधिकारी, मित्र संस्था की परियोजना प्रबंधक दीपा डसीला, सामुदायिक संगठनकर्ता अर्चना शामिल रहे। प्रथम स्थान पूजा ने हासिल किया। द्वितीय स्थान पर रुखसार एवं तृतीय स्थान पर प्रिया गुप्ता रहीं। सुरेश अधिकारी ने बताया कि चयनित प्रतिभागियों को क्रमश एक हजार, पांच सौ एवं ढाई सौ रुपये का पुरस्कार व प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
महिलाओं ने हाथों पर मेहंदी से वोट देना हमारा अधिकार, 18 वर्ष पूर्ण होने पर मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य पंजीकृत करवाएं, मतदान आपका मूल अधिकार है, मतदान आम आदमी का अधिकार आदि स्लोगन लिखे।