मान सिंह अध्यक्ष रवि महामंत्री बने
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : राजकीय वाहन चालक संघ वन का प्रदेश कार्यकारिणी का चुनाव कराया गया। जिसमे
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : राजकीय वाहन चालक संघ वन का प्रदेश कार्यकारिणी का चुनाव कराया गया। जिसमें मान सिंह प्रदेशाध्यक्ष व रवि जोशी को प्रदेश महामंत्री चुना गया।
संघ का सातवां द्विवार्षिक अधिवेशन रविवार को एफटीआइ ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ। अधिवेशन का शुभारंभ मुख्य वन संरक्षक कपिल जोशी ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कर्मचारियों के हितों के लिए संघ के संघर्ष करने पर प्रशंसा जताई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मान सिंह व संचालन कल्याण गिरी ने किया। चुनाव अधिकारी योगेश उपाध्याय, आनंद सिंह रावत, कल्याण गिरी, रमेश लाल, कुंवर सिंह नैनवाल ने प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न कराए। चुनाव में सर्वसम्मति से मान सिंह कुंवर को अध्यक्ष, गौरव कैन्तूरा उपाध्यक्ष, पूरन चंद्र कुमाऊं व राकेश कुमार गढ़वाल के उपाध्यक्ष, रवि जोशी महामंत्री, कमल रावत कोषाध्यक्ष, मदन मोहन मिश्रा संप्रेक्षक, भूपाल सिंह संगठन मंत्री कुमाऊं, सुरेश कुमार संगठन मंत्री गढ़वाल, रघुनाथ गोस्वामी कुमाऊं व मुकेश नेगी गढ़वाल के प्रचार मंत्री, मोहन सिंह संयुक्त मंत्री, सोबन सिंह सतवाल संरक्षक, शिशुपाल सलाहकार, चंचल सिंह दानू कार्यालय सचिव चुने गए। सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।