एसटीएच में डेंगू के तीन और मरीज भर्ती
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : शनिवार को एसटीएच में डेंगू के दो मरीज भर्ती हुए हैं। इसके अलावा स्क्रब
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : शनिवार को एसटीएच में डेंगू के दो मरीज भर्ती हुए हैं। इसके अलावा स्क्रब टायफस का भी प्रकोप शुरू हो गया है।
राजकीय मेडिकल कालेज परिसर में निवास कर रहे 21 वर्षीय विजय निधि, सीएमटी कालोनी की 30 वर्षीय अंशिका और तल्लीताल की पांच वर्षीय अब्यिया को भर्ती किया गया। इन्हें संदिग्ध डेंगू बुखार के लक्षण मिले हैं। जब इन मरीजों की जांच की गई, तो इसमें एनएच वन पॉजिटिव पाया गया। इन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। इसके अलावा मेडिकल कालेज में के ही 70 वर्षीय रामकुमार को मलेरिया के चलते भर्ती किया गया है। इसके साथ ही स्क्रब टायफस का भी खतरा बढ़ गया है। ऊधमसिंह नगर के दो वर्षीय कांति एसटीएच में भर्ती हैं, जिसमें स्क्रब टायफस की पुष्टि हुई है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके पांडेय ने बताया कि सभी मरीजों का उपचार चल रहा है।