मौसम ने ठंडा किया झील में नौकायन का धंधा
संवाद सहयोगी, नैनीताल : सरोवर नगरी में पर्यटकों की आमद घटने से झील में नौकायन का धंधा मंदा पड़ गया ह
संवाद सहयोगी, नैनीताल : सरोवर नगरी में पर्यटकों की आमद घटने से झील में नौकायन का धंधा मंदा पड़ गया है। ठंड की वजह से करीब डेढ़ सौ नौका चालक घरों को लौट गए हैं। जो अप्रैल से लौटने शुरू होंगे।
नैनी झील में 222 रोइंग बोट व 80 पैडल बोट चलती हैं। जिन्हें पालिका से लाइसेंस जारी किए गए हैं। नाव चालक और मालिक समेत पांच सौ परिवारों की आर्थिकी सीधे तौर पर नौकायन पर निर्भर है। ठंड बढ़ते ही पर्यटकों की आमद घटी तो नौका चालकों का धंधा मंदा हो गया। आलम यह है कि आठ बोट स्टेंड से करीब डेढ़ सौ नौकाओं का संचालन हो रहा है। पर्यटन सीजन में जहां हजारों पर्यटक नौकायन का लुत्फ उठाते हैं मगर इन दिनों झील में सन्नाटा छाया है।
-----
पर्यटन सीजन में नौकायन के लिए हजारों पर्चियां कटती हैं, मगर इन दिनों मुख्य काउंटर पर औसतन डेढ़ सौ पर्चियां ही कट रही हैं। पर्यटकों की आमद घटने से यह परिस्थिति पैदा हुई है। वीकेंड पर इसमें बढ़ोत्तरी हो जाती है।
-अमित आर्य, टिकट काउंटर प्रभारी।
फोटो-10 एनटीएल-32
फोटो-10 एनटीएल-33