वेतन विसंगति पर आंदोलन को धार
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कर्मचारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर सो
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कर्मचारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर सोमवार को जिला इकाई के सदस्यों ने कार्य बहिष्कार किया। वेतन विसंगति की मांग को पूरी करने के लिए नारेबाजी की। साथ ही चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें जल्द नहीं मानी गई तो आंदोलन तेज करने को बाध्य होना पड़ेगा।
प्रशिक्षण एवं सेवायोजन कार्यालय के बाहर धरना दे रहे संघ के सदस्यों को संबोधित करते हुए प्रांतीय महामंत्री पंकज सनवाल ने कहा कि अनुदेशक व कार्यदेशक का ग्रेड पे समान है। कार्यदेशक का पद पदोन्नति का होता है। उनकी मांग है कि अनुदेशक का ग्रेड पे 4200 से 4600 कर दिया जाए और कार्यदेशक का ग्रेड पे 4200 से 4800 कर दिया जाए। जबकि, हाई पावर कमेटी के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के अलावा सदस्य प्रीतम सिंह व हीरा सिंह बिष्ट ने इस विसंगति को दूर करने का आश्वासन दिया था। जबकि, पहले उनकी माग को स्वीकार कर लिया गया था। अब सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांग नहीं मानी जाती है तो उग्र आंदोलन करने को बाध्य होना पड़ेगा। इसमें जिलाध्यक्ष बीसी जोशी, जिला मंत्री निश्चल जोशी, शाखा अध्यक्ष ओपी उनियाल, मंत्री महेश कोकिला, बीएस रावत, मृदुला चौधरी, प्रियंका जोशी, विनोद कोहली आदि शामिल थे।