सांई मंदिर स्थापना दिवस पर विविध धार्मिक अनुष्ठान
जागरण संवाददाता, नैनीताल : शिरडी सांई मंदिर का 15वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस
जागरण संवाददाता, नैनीताल : शिरडी सांई मंदिर का 15वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर विविध धार्मिक अनुष्ठान किए गए। जिससे माहौल भक्तिमय हो गया। शेरवानी के समीप स्थित मंदिर को स्थापना दिवस के चलते आकर्षक ढंग से सजाया गया था। तड़के से ही सांई भक्तों का पहुंचना शुरु हो गया था। जो दोपहर बाद तक जारी रहा। गुरुवार 6.30 बजे काकड़ आरती, आठ बजे पूजन घाट स्थापन व सांई हवन व साढ़े नौ बजे सांई महाभिषेक किया गया। दोपहर 12 बजे से दिल्ली से पहुंची विनय रत्ता एंड पार्टी द्वारा भजन-कीर्तन कर सांई का गुणगान किया गया। शिरडी सांई मंदिर मुरादाबाद से पहुंचे सुनील त्रिपाठी द्वारा बाबा का महाभिषेक, स्नान व अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। दोपहर एक बजे से भंडारा हुआ, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। धूप आरती व शेज आरती के साथ कार्यक्रम संपन्न हुए। आयोजन में मंदिर के मुख्य ट्रस्टी विनोद अरोड़ा, एकता अरोड़ा, प्रबंधक डीएन जोशी, पुजारी विपिन जोशी, ललित कांडपाल, हेम जोशी, पंकज बिष्ट, देवकी जोशी, खीमेश जोशी, कमलेश जोशी, चंचल रावत, राजेंद्र शर्मा, नवल पंत, ललित जोशी व अन्य सांई भक्त शामिल रहे।
27 एनटीएल 32---सांई मंदिर में सजाई गई सांई मूर्ति।
27 एनटीएल 33--- सांई मंदिर में आरती करते सांई भक्त।