गुंजी में चार बसें उतारेगा केएमवीएन
जागरण संवाददाता, नैनीताल : कुमाऊं मंडल विकास निगम ने इस वर्ष पहली बार कैलास मानसरोवर यात्रा के अहम प
जागरण संवाददाता, नैनीताल : कुमाऊं मंडल विकास निगम ने इस वर्ष पहली बार कैलास मानसरोवर यात्रा के अहम पड़ाव गुंजी में चार बसें हेलीकॉप्टर से उतारने का निर्णय लिया है। सरकार ने बसों के लिए 34 लाख रुपये निगम को जारी कर दिए हैं। इन बसों से गुंजी से कालापानी और गुंजी से गब्र्याग तक यात्रियों को ले जाया जाएगा। इससे यात्रियों को 18 किमी की पैदल यात्रा नहीं करनी पड़ेगी।
कैलास-मानसरोवर यात्रियों का पहला जत्था 12 जून को कुमाऊं में प्रवेश करेगा। उससे पहले निगम प्रबंधन ने यात्रा तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। बुधवार को केएमवीएन के एमडी धीराज गब्र्याल ने बताया कि पूर्व में गुंजी से श्रद्धालु 18 किमी पैदल चलकर कालापानी पहुंचते थे। इस बार सड़क मार्ग तैयार होने से यह दूरी अब बसों से तय होगी। एमडी ने बताया कि चार बसों की खरीद के लिए सरकार की ओर से बजट उपलब्ध होने के बाद खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
===========
---इंसेट---
सुविधाओं से लैस होंगे टीआरसी
नैनीताल : कुमाऊं मंडल विकास निगम के पर्यटक आवास गृह बिर्थी व मुनस्यारी और अल्मोड़ा के होलीडे होम का उच्चीकरण कर इन्हें सुविधाओं से लैस किया जाएगा। निगम के प्रबंध निदेशक धीराज गब्र्याल ने बताया कि शासन ने बिर्थी टीआरसी के लिए दस करोड़ व मुनस्यारी टीआरसी के लिए 12 करोड़ मंजूर करते हुए दो-दो करोड़ की धनराशि निगम को दे दी है। इसके अलावा अल्मोड़ा स्थित निगम के होलीडे होम के उच्चीकरण के लिए 61 लाख की मंजूरी प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने कहा जल्द निर्माण कार्य शुरू कर दिए जाएंगे।
फोटो-27 एनटीएल-34
परिचय-केएमवीएन एमडी धीराज गब्र्याल।