भूकंप से चंद्रमा का कोई संबंध नहीं
जागरण संवाददाता, नैनीताल : सोशल मीडिया पर उल्टे चंद्रमा के कारण आए भूकंप के संदेश को खगोल वैज्ञानिको
By Edited By: Published: Tue, 28 Apr 2015 09:43 AM (IST)Updated: Tue, 28 Apr 2015 09:43 AM (IST)
जागरण संवाददाता, नैनीताल : सोशल मीडिया पर उल्टे चंद्रमा के कारण आए भूकंप के संदेश को खगोल वैज्ञानिकों ने मात्र अफवाह बताया। खगोल वैज्ञानिकों का कहना है कि चंद्रमा का भूकंप जैसी घटना से कोई संबंध नहीं है। यह अफवाह निराधार है।
आर्य भट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज के खगोल वैज्ञानिक डॉ. शशिभूषण पांडे ने बताया कि चांद कभी उल्टा नहीं होता है। इस तरह की अफवाह पर ध्यान देने की कोई जरूरत नहीं। चंद्रमा एक निश्चित अवधि के दौरान अपने पथ पर आगे बढ़ता है। इस दौरान उसका एक किनारे से दिखना शुरू होता है और आगे चलकर लगभग 28 दिन का सफर तय कर अस्त हो जाता है। उसके बाद दोबारा किनारे से नजर आना शुरू होता है। 15वें दिन वह पूरा नजर आता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें