मेयर पर फूटा पार्षदों का गुस्सा, नगर निगम कार्यालय में दिया धरना
सड़क निर्माण समेत विभिन्न प्रस्तावों पर कार्य न होने के विरोध में नगर निगम के पार्षदों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने मेयर मनोज गर्ग पर शासनादेश का पालन न करने का आरोप लगाते हुए नगर निगम कार्यालय में धरना दिया।
हरिद्वार। सड़क निर्माण समेत विभिन्न प्रस्तावों पर कार्य न होने के विरोध में नगर निगम के पार्षदों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने मेयर मनोज गर्ग पर शासनादेश का पालन न करने का आरोप लगाते हुए नगर निगम कार्यालय में धरना दिया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि यदि एमएनए की जांच की जा सकती है तो फिर मेयर की क्यों नहीं। कांग्रेसी नेता मुरली मनोहर ने कहा कि अधिकृत कालोनियों की जांच होनी चाहिए।
मेयर मनोज गर्ग पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें कर्मचारियों के हितों की चिंता नहीं है। त्योहारी सीजन में कर्मचारी भी धनतेरस व दीपावली मनाना चाहते हैं। लेकिन, वेतन न मिलने के कारण कर्मचारियों को मायूस होना पड़ रहा है।
पढ़ें-जल निगम और जल संस्थान कर्मियों ने किया सचिवालय कूच