Move to Jagran APP

विरोध करने वालों को सद्बुद्धि दे मां भगवती: राधे मां

आध्यात्मिक गुरु राधे मां एक सप्ताह तक हरिद्वार में प्रवास के बाद शुक्रवार की देर रात मुंबई लौट गई। हरिद्वार प्रवास के दौरान उन्होंने विशेष अनुष्ठान और कीर्तन किया।

By sunil negiEdited By: Published: Sun, 23 Oct 2016 10:56 AM (IST)Updated: Mon, 24 Oct 2016 07:45 AM (IST)
विरोध करने वालों को सद्बुद्धि दे मां भगवती: राधे मां

हरिद्वार, [जेएनएन]: आध्यात्मिक गुरु राधे मां एक सप्ताह तक हरिद्वार में प्रवास के बाद शुक्रवार की देर रात मुंबई लौट गई। हरिद्वार प्रवास के दौरान उन्होंने विश्व शांति और राष्ट्र कल्याण के लिए विशेष अनुष्ठान और कीर्तन किया। मुंबई रवाना होने से पूर्व राधे मां ने कहा कि हरिद्वार में उनका विरोध करने वालों को मां भगवती सद्बुद्धि दे।

15 अक्टूबर की सुबह राधे मां हरिद्वार पहुंची थी। शुक्रवार की देर रात वह मुंबई के लिए रवाना होने से पूर्व पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनका हरिद्वार से विशेष लगाव है और वह हरिद्वार आती रहेंगी।

वहीं कई संगठनों की ओर से से उनका विरोध किए जाने पर उन्होंने कोई भी टिप्पणी करने से इन्कार किया। कहा कि मां भगवती ऐसे लोगों को सद्बुद्धि दे। उन्होंने यह भी कहा कि उनके लिए विश्व शांति और राष्ट्र कल्याण ज्यादा अहम है। राधे मां ने कहा कि विश्व शांति व राष्ट्र कल्याण के लिए वह पुन: हरिद्वार आएंगी।

loksabha election banner

पढ़ें:-राधे मां ने शरद पूर्णिमा की अर्द्ध रात्रि को हरकी पैड़ी पर किया गंगा स्नान

आध्यात्मिक गुरु राधे मां एक सप्ताह तक हरिद्वार में प्रवास के बाद शुक्रवार की देर रात मुंबई लौट गई। हरिद्वार प्रवास के दौरान उन्होंने विश्व शांति और राष्ट्र कल्याण के लिए विशेष अनुष्ठान और कीर्तन किया।

PICS: राधे मां पहुंची हरिद्वार, किया गंगा स्नान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.