हरकी पैड़ी पर दिवंगत अशोक सिंहल की अस्थियां गंगा में विसर्जित
आज हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक दिवंगत अशोक सिंहल की अस्थियां गंगा में प्रवाहित की गईं। इससे पहले अस्थि कलश को लोगों की श्रद्धांजलि के लिए कनखल के पूर्णानंद आश्रम में रखा गया।
हरिद्वार। आज हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक दिवंगत अशोक सिंहल की अस्थियां गंगा में प्रवाहित की गईं। इससे पहले अस्थि कलश को लोगों की श्रद्धांजलि के लिए कनखल के पूर्णानंद आश्रम में रखा गया।
पूर्णानंद आश्रम से सुबह 11 बजे अस्थि कलश को भव्य यात्रा के माध्यम से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कराकर हरकी पैड़ी ले जायागा। इस दौरान शहर में जगह-जगह अस्थि कलश को श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों ने टेंट लगाकर कार्यक्रम आयोजित किए।
सुबह से ही पूर्णानंद आश्रम में अस्थि कलश के दर्शन के लिए लोग पहुंचे। पूर्णानंद आश्रम में श्रद्धांजलि देने वालों में सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, विधायक मदन कौशिक, मेयर मनोज गर्ग, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश राठौर, कैलाश आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी सिद्धेश्वरानंद, उत्तरकाशी से स्वामी कृष्णनंद, स्वामी विरेंद्रनंद, स्वामी हरीचेतनानंद, शहर व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव नय्यर, भाजपा नेता ओमप्रकाश जमदग्नि आदि शामिल रहे।
हरकी पैड़ी पर दिवंगत अशोक सिंहल की अस्थियों को गंगा में विधि-विधान से विसर्जित की गई। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए इस मौके पर संत समाज, राजनीतिक, व्यापारी, धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं सहित स्थानीय लोग हरकी पैड़ी पर मौजूद रहे।
पढ़ें-सिंहल की अस्थियां हरिकी पैड़ी में विसर्जित, अब संगम की बारी