संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत, हत्या की आशंका
संवाद सहयोगी, रुड़की: संदिग्ध हालत में एक विवाहिता की मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष प
संवाद सहयोगी, रुड़की: संदिग्ध हालत में एक विवाहिता की मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक पुलिस को घटना की तहरीर नहीं मिली है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा निवासी सिम्मी (32) का विवाह करीब 15 साल पहले मिलापनगर निवासी एक युवक से हुआ था। गुरुवार को संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत हो गई। विवाहिता की मौत की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भिजवाया। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर ऐश्वर्यपाल ने बताया कि मायके पक्ष के लोगों ने विवाहिता की हत्या की आशंका जताई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही मामले में कार्रवाई की जाएगी।