लापता युवक हिमाचल से बरामद
भगवानपुर: पुलिस ने चुड़ियाला गांव से लापता युवक को हिमाचल प्रदेश से बरामद किया। भगवानपुर थानाक्षेत्र
By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Jun 2017 08:17 PM (IST)Updated: Fri, 23 Jun 2017 08:17 PM (IST)
भगवानपुर: पुलिस ने चुड़ियाला गांव से लापता युवक को हिमाचल प्रदेश से बरामद किया। भगवानपुर थानाक्षेत्र के चुड़ियाला गांव निवासी मुकेश गांव से करीब 10 दिन पहले संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। परिवार के लोगों ने पहले अपने स्तर से तलाश की लेकिन सुराग नहीं लग पाया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने मुकेश के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया। लोकेशन हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में मिली थी। बताया गया है कि युवक नाराज होकर घर से चला गया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें