Move to Jagran APP

पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू को किया याद

रुड़की: देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. जवाहर लाल नेहरू की पुण्य तिथि के मौके पर विभिन्न संगठनों ने उन

By JagranEdited By: Published: Sat, 27 May 2017 06:49 PM (IST)Updated: Sat, 27 May 2017 06:49 PM (IST)
पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू को किया याद
पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू को किया याद

रुड़की: देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. जवाहर लाल नेहरू की पुण्य तिथि के मौके पर विभिन्न संगठनों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

loksabha election banner

शनिवार को नेहरू नगर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस प्रदेश संगठन सचिव विकास त्यागी ने कहा कि प्रधानमंत्री नेहरू ने देश में औद्योगिक क्रांति का सूत्रपात किया था। उनकी बदौलत ही देश विकास के पथ पर आगे बढ़ा। उन्होंने देश की आजादी के लिए काफी कष्ट सहे और विश्वपटल पर भारत की छवि को गुट निरपेक्ष देश के रूप में पेश किया। देश के विकास के लिए पंचवर्षीय योजनाओं की शुरुआत भी उन्होंने ही की। इस मौके पर पूर्व प्रधान मामचंद त्यागी, रतिराम शास्त्री आदि मौजूद रहे। कांग्रेस सेवादल की ओर से पुरानी तहसील में स्थित दफ्तर में पं. जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर मुख्य संगठक डॉ. अफजल खां, शहजाद अंसारी, शानिब अंसारी, नबील मलिक आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.