कांग्रेसियों ने पीएम के खिलाफ किया प्रदर्शन
हरिद्वार: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कनखल चौक पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्
हरिद्वार: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कनखल चौक पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुनील सेठी ने कहा जनता को महंगाई से राहत नहीं मिल पाई है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। खाद्य पदार्थो के मूल्यों में वृद्धि जारी है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पुरुषोत्तम शर्मा एवं कांग्रेसी नेता भूपेन्द्र कुमार ने कहा कि सीमाओं पर हमले लगातार जारी हैं। इसमें कई वीर जवान शहीद हो चुके हैं। लेकिन सरकार कुछ नहीं कर पा रही है। प्रदर्शन करने वालों में कुलदीप चौधरी, सुमित भाटिया, सुमित त्यागी, कमल त्यागी, हिमांशु शर्मा, राघव मित्तल, नितिन तेश्वर, अमरनाथ, राजीव शर्मा, राकेश कुमार, जोगेन्द्र कुमार, राजेश सुखीजा, देवेन्द्र शर्मा, प्रीतकमल शर्मा, हिमांशु बहुगुणा, राजेश शर्मा, आदि शामिल रहे।