कार पलटी, तीन घायल
बहादराबाद: गंगा स्नान करके दिल्ली लौट रहे यात्रियों की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में कार
By JagranEdited By: Published: Mon, 22 May 2017 09:25 PM (IST)Updated: Mon, 22 May 2017 09:25 PM (IST)
बहादराबाद: गंगा स्नान करके दिल्ली लौट रहे यात्रियों की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में कार सवार दो युवक व युवती घायल हो गए।
सोमवार की दोपहर को कमल किशोर शर्मा पुत्र शक्ति शर्मा निवासी 84-12 ओमकार नगर बी त्रिनगर दिल्ली, सौरभ सैनी पुत्र राजकुमार व संध्या पुत्री नैन ¨सह निवासीगण त्रिनगर मकान नंबर 221 दिल्ली कार से हरिद्वार गंगा स्नान कर दिल्ली लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार बोंगला बाईपास पर पहुंची तो अचानक कार सड़क से नीचे गडढ़े में गिर गई। सूचना मिलते ही बहादराबाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को निजी अस्पताल भिजवाया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें