न्यायालय में पीड़ित महिला के बयान दर्ज
संवाद सूत्र, लक्सर: छेड़छाड़ और घर में घुसकर मारपीट के मामले में पुलिस ने न्यायालय में पीड़ित महिला के
संवाद सूत्र, लक्सर: छेड़छाड़ और घर में घुसकर मारपीट के मामले में पुलिस ने न्यायालय में पीड़ित महिला के बयान दर्ज कराये हैं। उधर, पीड़ित महिला ने आरोपी प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए एसएसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
लक्सर कोतवाली के मोहम्मदपुर कुन्हारी गांव निवासी एक महिला ने पांच दिन पूर्व गांव के उप प्रधान पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने आरोपी उप प्रधान इस्तकार पुत्र हफीज निवासी मोहम्मदपुर कुन्हारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस बीच सोमवार को पीड़ित महिला ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उप प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के बाद उसे वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। आरोपी उसका पीछा कर उसे परेशान कर रहे हैं। महिला के अनुसार मंगलवार की रात्रि उप प्रधान का भाई अपने कुछ साथियों के साथ जबरन उसके घर में घुस आया तथा मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया। उसके इन्कार करने पर आरोपी ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें वह घायल हो गई। उसके शोर मचाने पर आरोपी मुकदमा वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले।
मामले में पुलिस की ओर से पीड़ित महिला को न्यायालय में पेश किया गया तथा उसके धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराए गए। इस बीच महिला ने एसएसपी से मिलकर उन्हें शिकायत कर बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। एसएसपी ने कोतवाली पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए।