उप कारागार में बंदी की मौत, हत्या की आशंका
जागरण संवाददाता, रुड़की: रुड़की उप कारागार में हत्या के मामले में बंद विचाराधीन कैदी की मौत हो गई। परि
जागरण संवाददाता, रुड़की: रुड़की उप कारागार में हत्या के मामले में बंद विचाराधीन कैदी की मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा भर पोस्टमार्टम किया गया।
लक्सर कोतवाली क्षेत्र के कुआखेड़ा गांव निवासी बलधीर (55) को ढाई माह पहले पुलिस ने हत्या के मामले में गिरफ्तार किया था। तब से वह रुड़की उप कारागार में बंद हैं। सोमवार की सुबह के समय सभी बंदियों की गिनती हो रही थी, तभी बलधीर ने बताया कि उसकी तबीयत खराब है। जिसे उपचार के लिए रुड़की सिविल अस्पताल ले जाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया। इसी बीच सूचना पाकर कुआखेड़ा गांव से बड़ी संख्या में ग्रामीण सिविल अस्पताल पहुंच गये। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले दामाद विजयपाल मोहित के साथ उप कारागार में बलधीर से मिलने के लिये आया था। तब वह स्वस्थ था। बीमारी से मौत की बात झूठी है।
झूछा फंसाया गया था
कुआखेड़ा निवासी बलधीर की सात संतान है। तीन बेटे और चार बेटियां। एक बेटी की शादी हो गई है। उसका परिवार मेहनत मजदूरी करता है। ढाई माह पहले उसको गांव के दो अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया था। तब से पत्नी रेखा किसी तरह से परिवार का पालन-पोषण कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बलधीर को हत्या के मामले में झूठा फंसाया गया है। इस बारे में परिजनों की ओर से कई बार शपथ पत्र भी दिया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाई।