तिरछे पुल पर आया हाथी जान बचाकर भागे लोग
संवाद सूत्र, लालढांग: कांगड़ी के तिरछे पुल पर हाथी आने से अफरा-तफरी मच गई। पुल से गुजर रहे लोगों को ज
संवाद सूत्र, लालढांग: कांगड़ी के तिरछे पुल पर हाथी आने से अफरा-तफरी मच गई। पुल से गुजर रहे लोगों को जान बचाकर भागने पर मजबूर होना पड़ा। हाथी आने के कारण करीब बीस मिनट यातायात बाधित रहा। वन कर्मियों ने बामुश्किल हाथी को सड़क से खदेड़ा। जंगल में जाने के बाद हाथी ने गंगनहर में प्यास बुझाई।
जैसे-जैसे गर्मी बढ़ेगी, वैसे-वैसे ही हाथियों के कदम पानी की तलाश में आबादी क्षेत्र की ओर बढ़ेंगे। सोमवार की सायं को भी हरिद्वार नजीबाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर कांगड़ी तिरछे पुल पर हाथी सड़क पर आ धमका। हाथी के सड़क पर आते ही हरिद्वार से जाने वाले वाहन एवं नजीबाबाद से आने वाले वाहन राजामर्ग पर रूक गए। हाथियों के जाने एवं ¨चघाड़ मारने पर चालकों ने हल्की गति के साथ वाहनों को हाथी की पहुंच से काफी दूर कर लिया। वाहनों के न चलने के कारण मार्ग पर लंबा जाम लग गया। इसकी सूचना वन विभाग के कर्मियों को दी गई। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों अशोक कुमार, वीर ¨सह, रूप कुमार ने बड़ी मुश्किल से हाथी को सड़क से जंगल की ओर खदेड़ा। इसके बाद मार्ग पर यातायात सुचारू हो सका। श्यामपुर रेंजर वाईएस रौठार ने बताया कि उक्त मार्ग पर रोजाना हाथियों का आवागमन बना रहता है। बताया कि शाम के समय वहां वन कर्मियों को भेज कर हाथियों को सड़क से खदेड़ा जाता है। जिससे यातायात बाधित ना हो और किसी प्रकार की कोई घटना ना घटे। जंगल में जाने के बाद हाथी ने उत्तरी गंगनहर में सीढि़यों के रास्ते उतरकर पानी पिया और जंगल की ओर चला गया।