पति को सोता छोड़ प्रेमी संग फरार
लक्सर : प्रेम में दीवानी एक विवाहिता शादी के छह माह बाद ही पति को सोता छोड़कर प्रेमी युवक के साथ फरार
लक्सर : प्रेम में दीवानी एक विवाहिता शादी के छह माह बाद ही पति को सोता छोड़कर प्रेमी युवक के साथ फरार हो गई। परिजनों ने आरोपी युवक पर बहला-फुसलाकर विवाहिता को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
लक्सर क्षेत्र के गांव निवासी एक युवक की शादी छह माह पूर्व हुई थी। इस बीच युवक की पत्नी की गांव के ही एक अन्य युवक से आंखें चार हो गई। दोनों का प्रेम परवान चढ़ता रहा, लेकिन उसके पति व ससुराल वालों को इसकी भनक नहीं लगी। इस बीच बीती रात को अपने पति व ससुराल वालों को सोता छोड़कर विवाहिता प्रेमी युवक के संग फरार हो गई। सुबह विवाहिता को गायब पाकर ससुराल वालों के होश उड़ गए। विवाहिता को तलाश करने के दौरान उन्हें पूरे मामले का पता चला। विवाहिता के पति व ससुराल वालों ने आरोपी युवक पर विवाहिता को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।